फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram temple trust get six lakh rupees lost in a fraud.

राममंदिर ट्रस्ट को वापस मिले क्लोन चेक से निकाले गए छह लाख रुपये

Tue, 15 Sep 2020 11:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Ram temple trust get six lakh rupees lost in a fraud.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

क्लोन चेक के जरिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से जालसाजी कर निकाले गए छह लाख रुपये एसबीआई ने सोमवार को ट्रस्ट के खाते में वापस जमा करा दिए हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बैंक की सक्रियता का स्वागत किया है। इसके पहले उन्होंने एसबीआई को पत्र लिखकर बैंक की गलती से फर्जी निकासी होने का आरोप लगाते हुए धनराशि वापस करने की मांग की थी।

विज्ञापन


विगत नौ सितंबर को क्लोन चेक के जरिए राममंदिर ट्रस्ट के खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए गए थे। ये धोखाधड़ी क्लोन चेक के जरिए दो बार में लखनऊ से हुई थी। नौ लाख 86 हजार रुपये का तीसरा चेक लगाने पर बैंक ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से बात की तो जालसाजी का खुलासा हुआ। चंपत राय ने तत्काल कोतवाली अयोध्या में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, दो दिन पूर्व ही ट्रस्ट ने एसबीआई को पत्र लिखकर जालसाजी में गई अपनी रकम वापस मांगी थी। जिसके बाद सोमवार को एसबीआई ने राममंदिर ट्रस्ट के खाते में उक्त रकम वापस जमा करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि क्लोन चेक के जरिए जालसाजी कर निकाले गए छह लाख रुपये बैंक ने ट्रस्ट के खाते में जमा करा दिए हैं।

कहा कि इस घटना के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पेमेंट करने के तरीके में बदलाव करने का निर्णय लिया है। ट्रस्ट अब चेक के जरिए कोई भुगतान नहीं करेगा। अधिकांश भुगतान आरटीजीएस के जरिए किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed