फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

प्रेमी संग फरार 5 बच्चों की मां को गोरखपुर में मिली

Sun, 13 Sep 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
मवई। मवई थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग एक सप्ताह पूर्व अपने पांच बच्चों को अकेला छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई महिला मवई पुलिस को गोरखपुर में मिली। महिला का कहना है कि उसका पति उसे मारता पीटता था, इसलिए वह घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने उसे पति के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

मवई के थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि 5 सितंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने पांच बच्चों को छोड़कर अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवारीजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मामले में महिला के पति ने 7 सितंबर को मवई थाने में तहरीर देकर चमारन पुरवा निवासी दुर्गा प्रसाद के विरुद्ध उसकी पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामले की विवेचना भेलसर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनय यादव ने बताया कि महिला का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया गया था। सर्विलांस से महिला का लोकेशन गोरखपुर मिला। इस पर उपनिरीक्षक महिला आरक्षी के साथ शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे, वहां पहुंचने पर पता चला कि महिला स्टेशन के करीब ही एक रिक्शा चालक के घर पर रह रही है। सही लोकेशन मिलने पर उपनिरीक्षक विनय यादव ने रिक्शा चालक के घर से महिला को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राम किशन राणा के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसका पति उसे मारता पीटता था। पति से तंग आकर वह घर से भागी थी। बताया कि प्रधान प्रतिनिधि दीपक अरुण तिवारी की मौजूदगी में विधिक कार्रवाई के बाद महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed