फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

पुण्यतिथि पर राममंदिर के पक्षकार रहे महंत भास्करदास को किया नमन

Sun, 13 Sep 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के प्रमुख पक्षकार रहे साकेतवासी महंत भास्कर दास की तृतीय पुण्यतिथि नाका हनुमानगढ़ी में परंपरागत रूप से मनाई गई। हर वर्ष पुण्यतिथि पर जहां वृहद धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता था, इस वर्ष कोरोना के चलते सीमित आयोजन के मध्य केवल परंपरा का निवर्हन किया गया।
विज्ञापन

महंत रामदास के संयोजन में प्रात:काल वैदिक ब्राम्हणों द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ सद्गुरुदेव भगवान का पूजन-अर्चन किया गया तत्पश्चात सामूहिक हवन कर आरती के उपरांत श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

महंत रामदास ने बताया कि सद्गुरूदेव भगवान साकेतवासी महंत भाष्कर दास 1949 में श्रीराम जन्मभूमि के सहायक पुजारी के पद पर आसीन हुए। उन्होंने 1959 से 2010 तक श्रीराम जन्मभूमि मुकदमे की पैरवी की। 2011 से 16 सितंबर 2017 तक निर्मोही अखाड़ा रामघाट अयोध्या बैठक के महंत भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपना पूरा जीवन श्रीराम जन्मभूमि की सेवा में लगा दिया था। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पंडित रामनेवाजदास, आचार्य पंडित रंजन कुमार पांडेय, इंजीनियर तिलक राज तिवारी, विनय कुमार पांडेय, अजय कुमार तिवारी, संतोष कुमार मिश्र, अभिलाष शुक्ला, प्रवेश कुमार शुक्ल सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed