{"_id":"5f5e3a4c8ebc3e98150cb88e","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5399651176","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास परिसर में हिंसक जानवर ने हिरन को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावास परिसर में हिंसक जानवर ने हिरन को बनाया शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज/मिल्कीपुर। कुमारगंज व आसपास के क्षेत्र में हिंसक जानवर की आमद ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। शनिवार की रात में हिंसक जानवर ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के हिरणावती छात्रावास के परिसर में हिरन को निवाला बना लिया। विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी क्षेत्रीय वनाधिकारी कुमारगंज अशोक कुमार श्रीवास्तव को दी।
वन रेंज कुमारगंज क्षेत्र के जंगल में करीब 15 दिनों से एक हिंसक जानवर के देखे जाने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।अब इस हिंसक जानवर ने गांव के आस पास इलाकों में लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीते शुक्रवार की रात अमावा छीटन गांव में एक कुत्ते को अपना निवाला बना लिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रात में ही गांव से सटे जंगल में कांबिंग की थी। लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा था। शनिवार को आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विवि के हिरणावती हॉस्टल में एक हिरण के बच्चे को निशाना बनाया है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे असलहे से लैस वन कर्मियों ने हिरन के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हिंसक जानवर के पग चिन्हों की बारीकी से जांच-पड़ताल की। जांच पड़ताल में हिंसक जानवर के पंजों के चिन्ह दिखायी दिए। पंजों के चिन्ह को देखने के बाद छात्रावास के इर्द-गिर्द वन कर्मियों ने कांबिंग की, लेकिन कहीं पर कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन
कुमारगंज वन रेंज उप प्रभागीय वन अधिकारी एके सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हिंसक जानवर के पद चिन्हों को देखते हुए बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि किस हिंसक जानवर ने हिरन पर हमला किया था। फिलहाल जो पंजों के चिन्ह मिले हैं वे फिशिंग कैट के ही हैं।