फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

कंगना के समर्थन में राम नगरी, कहा- उद्धव अयोध्या आए तो, होगा विरोध

Fri, 11 Sep 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर अयोध्या के संत समाज ने नाराजगी जाहिर की है। संतों का कहना है कि अब शिवसेना समाप्त हो जाएगी, उसका अंतिम दौर शुरू हो गया है। संत समाज का कहना है कि सुशांत केस में सच कह रही कंगना के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने अमर्यादित काम किया है। पूरा संत समाज फिल्म अभिनेत्री कंगना के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

षड्यंत्र करने वाले राजनीतिक दलों को जनता जवाब देगी: जगद्गुरु
हरिधामपीठ के महंत जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य का कहना है, अगर कोई असत्य के खिलाफ बीड़ा उठाए हुए है और उसका घर गिरा दिया जाए, उसको प्रताड़ित किया जाए तो यह सत्य को अपमानित करने जैसा है। लेकिन सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता है। कंगना सत्य का साथ दे रहीं हैं और पूरा देश आज सत्य के साथ खड़ा है। सत्य को दबाने वालों को कोई जगह नहीं मिलेगी, आने वाले समय में षड्यंत्र करने वाले राजनीतिक दलों को जनता जवाब देगी।
विज्ञापन

कंगना केस में लीगल प्रोसेसिंग होनी चाहिए थी: परमहंसदास
तपस्वी छावनी के महंत स्वामी परमहंसदास ने कहा कि अब शिवसेना के विनाश का समय आ गया है, पार्टी अपने अंतिम दौर में है। शिवसेना भारत की नारी के प्रति सम्मान नहीं रखती। राष्ट्रवादी तरीके से कंगना ने अपनी विचारधारा को रखा, लेकिन शिवसेना ने एक महिला के साथ अभद्रता की। शिवसेना ने बाला साहब ठाकरे के सिद्धांतों की हत्या की है। कंगना के मामले में लीगल प्रोसेसिंग होनी चाहिए थी, शिवसेना का अंतिम दौर है और वह धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना के साथ खड़ा है अयोध्या का संत समाज: राजू दास
हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी ैसंत राजू दास ने कंगना के दफ्तर को तोड़ने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे या शिवसेना का कोई भी नेता अयोध्या में आया तो उनका विरोध होगा। संत उनकी करतूत के खिलाफ हैं। बीएमसी ने कंगना का दफ्तर तोड़कर अच्छा नहीं किया। कंगना बहादुर और हिम्मत वाली बेटी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के माफियाओं और ड्रग माफियाओं के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। संत समाज कंगना के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed