फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

बदलते मौसम में जुकाम-बुखार का कहर, दहशत में लोग

Fri, 11 Sep 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। कोरोना संक्रमण के बीच बदलते मौसम में इन दिनों जुकाम-बुखार के साथ डेंगू, चिकनगुनिया व अन्य संक्रामक रोगों का कहर भी शुरू हो गया है। जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल तक में मरीजों का तांता लगा है। कोरोना संक्रमण को लेकर भी तमाम लोग आशंकित हैं। चिकित्सकों का कहना है कि तीन दिन तक निगरानी के बाद आराम न होने पर विशेषज्ञों से संपर्क कर जांच कराना जरूरी है। इस समय स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन नए कोरोना मरीजों का शतक लगता देखा जा रहा है। इससे जनपदवासी पहले से खौफ के साए में जी रहे थे कि इन दिनों बदलते मौसम का भी कहर शुरू हो गया है। दिन में तेज धूप व उमस व रात में ओस गिरने की वजह से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार आदि की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, बरसात के पानी में जमा हुए मच्छरों के डंक मारने से डेंगू के मामले भी सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, अस्पतालों की ओपीडी बंद होने से इन मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ इमरजेंसी ओपीडी में पहुंचने पर ही जांच आदि हो पा रही है। लेकिन हकीकत में शहर से ग्रामीण इलाके तक लगभग हर घर में लोग इन समस्याओं से पीड़ित हैं। कुछ तो कोरोना को लेकर भयभीत हैं तो कुछ निजी चिकित्सक व झोलाछाप की शरण में जाकर पैरासिटामॉल व एंटी बायोटिक दवाओं के सेवन से ठीक भी हो रहे हैं। वहीं, जानकारी के अभाव में डेंगू, टायफाइड व कोरोना संक्रमण के बीच में भी लोग उलझे हैं और समय पर उचित इलाज तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार कोरोना संक्रमण और डेंगू दोनों में ही रोगी को बुखार आता है। लेकिन डेंगू में तेज बुखार होता है। साथ में उल्टी, सूजन, शरीर में चकत्ते होते हैं। अगर डेंगू ने गंभीर रूप ले लिया हो तो इसमें बार-बार उल्टी आना, सांस तेज चलना, बदन व पेट में दर्द, मसूड़ों में खून निकलना, कमजोरी आदि शामिल है। वहीं, कोरोना संक्रमण होने पर रोगी को दस्त हो सकते हैं। शुरुआत में बुखार, सूखी या बलगम वाली खांसी, सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न, स्वाद का पता न चलना, सुगंध न आना, गले में खरास आदि शामिल हैं।

इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है। कोरोना संक्रमण तो चरम पर है ही, डेंगू का कहर भी शुरू हो गया है। साथ ही दिन में उमस व रात्रि को मौसम में नमी की वजह से लोग वायरल की चपेट में भी आ रहे हैं। तीन दिन तक यदि बुखार आए और नियमित रूप से दवाओं का सेवन करने पर भी आराम न हो तो फिजीशियन से संपर्क कर लक्षण के अनुरूप जांच कराएं। इस समय लापरवाही बरतने से गंभीर नतीजे हो सकते हैं।
-डॉ अरविंद कुमार, मेडिसिन विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed