फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

निजी लैब में अब 1600 रुपए में होगी कोरोना जांच

Fri, 11 Sep 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। अब निजी प्रयोगशाला में कोरोना जांच के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। 16 सौ रुपये से अधिक शुल्क लेने पर संबंधित लैब के खिलाफ कार्रवाई होगी। इससे आमजन को काफी सहूलियत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

कोरोना में आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए अब तक जिले में मारामारी की स्थिति रही है। सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन करीब 450 नमूने आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए जाते हैं। इनके लिए भी एंटीजन किट से पहले जांच की जाती है, जिसमें निगेटिव आने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट का नमूना लिया जाता है।
विज्ञापन

इस चक्कर में लखनऊ व अन्य शहर के अस्पतालों में इलाज कराने वाले नॉन कोविड मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निजी पैथोलॉजी में जिले में अब तक चंदन स्पेशलिटी पैथोलॉजी व डॉ. लाल पैथ में ही कोरोना जांच की व्यवस्था थी, जहां 2500 रुपये में जांच की जाती थी। अधिक शुल्क की वजह से गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों को समस्याएं होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब, शासन की ओर से निजी लैब में कोरोना जांच के लिए शुल्क निर्धारित की गई है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद की ओर से बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किए। जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में आरटी-पीसीआर टेस्ट किट, रीजेंट्स एवं वीटीएम किट के दामों में गिरावट आई है, इसलिए निजी लैब में कोरोना जांच शुल्क अधिकतम 16 सौ रुपये होगा। ट्रूनेट के कंफर्मेटरी टेस्ट के लिए भी अधिकतम 16 सौ रुपये ही लिए जाएंगे। निजी प्रयोगशालाओं में इससे अधिक धनराशि लेने पर विधि संगत कार्रवाई भी की जाएगी।

चंदन स्पेशलिटी पैथोलॉजी देवकाली के मैनेजर अरुण चौधरी ने बताया कि शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद अब कोरोना जांच शुल्क 16 सौ रुपये लिए जाते हैं। मरीज को लैब तक पहुंचकर पंजीकरण कराना होता है। जिसकी रिपोर्ट ऑनलाइन अथवा काउंटर पर आने पर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed