फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

नई शिक्षा नीति: सम्भावनाएं और चुनौतियां विषयक पर दो दिनी राष्ट्रीय वेबिनार

Wed, 26 Aug 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं स्टूडेंटस फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट इन ह्यूमैनिटी के संयुक्त तालमेल से 27 व 28 अगस्त को नई शिक्षा नीति : संभावनाएं और चुनौतियां विषयक पर दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन होगा। इस वेबिनार में ऑनलाइन शिक्षाविद्वों का जमावड़ा होगा। राष्ट्रीय वेबिनार के संयोजक प्रो. एसएन शुक्ल ने बताया कि वेबिनार के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उत्तर प्रदेश सरकार की नीलिमा कटियार रहेगी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह व नई शिक्षा नीति ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य प्रो. के. रामचन्द्रन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह करेंगे। इसके अलावा प्रो. किरन हजारिका, सदस्य विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली, प्रो. एसपी सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय, डॉ. अनीर बेन गांगुली, उपनिदेशक श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन, प्रो. मनप्रीत मानस, पूर्व निदेशक एआईसीटीई, प्रो. मधुश्री शेखर, अध्यक्ष टीआईएसएस होगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार वेबिनार के दूसरे दिन 28 अगस्त को प्रात: 10 बजे से तकनीकी सत्र का आयोजन होगा। जिसको राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य अनुराग बेहर, प्रो. बलराज चौहान, कुलपति धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जबलपुर, प्रो. लक्ष्मन सिंह राठौर, पूर्व निदेशक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, डॉ. मोहित गंभीर, निदेशक, एमएचआरडी इनोवेशन सेल भारत सरकार, मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसएन सिंह, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के डॉ. अंशु जोशी, लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रो. आरके मिश्र, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एमएचआरडी के सलाहकार डॉ. रामानन्दन पांडेय सहित अन्य संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबिनार का समापन दोपहर डेढ़ बजे किया जाएगा। इस सत्र के मुख्य अतिथि, राज्य शिक्षा मंत्री भारत सरकार के संजय दोहरे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे। राष्ट्रीय वेबिनार के संयोजक प्रो. एसएन शुक्ल ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार में देश भर के शिक्षाविद्वों का ऑनलाइन जमावड़ा होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के विश्वविद्यालय के शिक्षकों की टीम बना दी गई है, जिसमें आयोजन सचिव डॉ. गीतिका श्रीवास्तव एवं डॉ. अमित कुशवाहा को बनाया गया है। सह संयोजक के रूप में प्रो. फारूख जमाल, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा एवं प्रो. रमापति मिश्र रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed