फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

विश्व प्रसिद्ध नगरों में शुमार होगी अपनी अयोध्या

Tue, 31 Dec 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
सबसे ऊंची होगी अयोध्या श्रीराममूर्ति । - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। विश्व प्रसिद्ध श्रीराम की मूर्ति और श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या के आभा मंडल में चार चांद लगेंगे। श्रीराम की नगरी अपने वैभव के साथ मुस्कराएगी। शहर चमकेगा, तस्वीर बदलेगी।
विज्ञापन

सुविधाओं के साथ पर्यटन के अवसर बढे़ंगे। चाहे वह गांव हो या फिर शहर, आम लोगों के चेहरे पर नए साल में मुस्कान बिखेरने की उम्मीद है। बदलाव की बयार के संकेत कुछ ऐसे हैं। पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, बिजली व खेल से जुड़ी बड़ी परियोजनाएं इस साल पूरे होने की उम्मीद ने लोगों में उम्मीद जगाई है।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर होगा आकर्षण का केंद्र
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगा। मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को अंतिम रूप दिए जाने पर केंद्र सरकार ने काम शुरू कर दिया है। दो से तीन तल तक बनने वाला श्रीराम मंदिर की आधार शिला इसी साल में रखे जाने पके साथ निर्माण तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की सबसे ऊंची होगी अयोध्या श्रीराममूर्ति
नए साल में अयोध्या दुनिया में इतिहास रचेगी। 251 मीटर ऊंची श्रीराम मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। अयोध्या की यह नई पहचान भी ह़ी। मूर्ति के लिए जमीन खोज अंतिम चरण में है। सरयू का तट और श्रीराम की मूर्ति बढ़ाएंगे श्रद्धा और आकर्षण।
सरयू तट का कारीडोर बदलेगा अयोध्या की तस्वीर
अयोध्या के सरयू तट पर कई किमी. लंबा कॉरिडोर इसकी तस्वीर बदल देगा। यह कॉरिडोर अयोध्या के पूरब से पश्चिम तक फैला होगा। अयोध्या और उसके नायक श्रीराम के दर्शन के साथ यह पर्यटन को बढ़ाएगा। यह राम नगरी के ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ेगा।
विश्व पर्यटन केंद्र की राह पर आगे बढ़ेगी अयोध्या
शताब्दियों से ज्ञान, विज्ञान, धर्म और अध्यात्म को लेकर आकर्षण का केंद्र रही अयोध्या इस साल विश्व पर्यटन केंद्र की राह पर तेजी से बढ़ेगी। अयोध्या की 84 कोसी फोरलेन परिक्रमा पथ और इस पड़ने वाले दर्शनीय और श्रद्धा केंद्रों का विकास होगा। श्रद्धालुओं व पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।
रेलवे स्टेशन से ही दिखनी शुरू होगी आध्यात्मिक छटा
श्रीराम की नगरी के रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलेगी। स्टेशन श्रीराम मंदिर मॉडल का होगा। इसकी दीवारें राम की नगरी का अहसास कराएंगी। सौ करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने वाले मॉडल रेलवे स्टेशन की क्षमता एक लाख यात्रियों की होगी। वैष्णो देवी धाम कटरा की तर्ज पर रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

वायुमार्ग से जुड़ जाएगी अयोध्या
अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने में अंतरराष्ट्रीय सिविल एयरपोर्ट अहम रोल निभाएगा। एयरपोर्ट के लिए जमीनों की खरीद शुरू हो गई। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से एयरपोर्ट के निर्माण की बारी है। विश्व भर के पर्यटक और श्रद्धालुओं को यहां आने की सुविधा इस साल के अंत तक मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed