फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Dham station opened for common passenger thousands of people saw the decorations And took selfies

UP: आम यात्रियों के लिए खुला अयोध्या धाम स्टेशन, हजारों लोगों ने देखी सजावट... ली सेल्फी, बोले- कल्पना से परे

Sun, 31 Dec 2023 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Dec 2023 09:56 AM IST
सार

अयोध्या धाम स्टेशन का नया भवन लोकार्पण के बाद आम यात्रियों के लिए खुल गया है। हजारों लोगों ने स्टेशन की सजावट देखी। इसके साथ ही सेल्फी भी ली। लोगों ने अपने परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाई। बच्चे एस्केलेटर पर ऊपर-नीचे आकर बहुत खुश दिखे।

विज्ञापन
Ayodhya Dham station opened for common passenger thousands of people saw the decorations And took selfies
अयोध्या रेलवे स्टेशन का दृश्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शनिवार को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नए भवन के लोकार्पण के बाद इसे आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया। प्रधानमंत्री के वापस जाते ही हजारों की भीड़ इस भवन के अंदर पहुंची। लोगों ने परिवार के साथ फोटो खिंचवाई। 
विज्ञापन


युवक-युवतियों ने सेल्फी ली। बच्चे एस्केलेटर पर ऊपर-नीचे आकर बहुत खुश दिखे। जयश्रीराम के जयकारों से भवन गूंजता रहा। स्टेशन की छटा निहारने के बाद लोगों के मुंह से बरबस निकल पड़ा...अकल्पनीय, अतुलनीय, अवर्णनीय।
विज्ञापन


स्टेशन भवन के अंदर के हिस्से की फूलों, गुब्बारों व अन्य तरीके से भव्य सजावट की गई थी। लोकार्पण पट, अयोध्या रेलवे स्टेशन के मॉडल, प्रदर्शनी समेत प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई सजावट देखते ही बन रही थी। भवन में बने रेस्टोरेंट का भी शुभारंभ हो गया। लोगों ने यहां जलपान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना भव्य होगा हमारा स्टेशन, कभी सोचा नहीं था
मंगल भवन के साधु शशि दास व स्वामी सुरेश दास ने कहा कि यह ऐसा कभी सोचा ही नहीं था कि हमारा रेलवे स्टेशन इतना भव्य होगा। उन्होंने अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या धाम करने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया।

बदलते भारत की सुंदर तस्वीर

लखनऊ से आए शिवम श्रीवास्तव, अभिराज सिंह यादव, सुर्यभान, पवन व अयोध्या के कुश तिवारी आदि युवाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या की गरिमा के अनुरूप ही इस रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया है। यह बदलते भारत की सुंदर तस्वीर है।

पीएम व सीएम ने पूरा किया सपना

रायगंज निवासी ललिता देवी अपनी बेटियां प्रीती, ममता, मंजरी के साथ यहां पहुंचीं। बेटियां यहां के एक एक दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर रही थीं। ललिता ने कहा कि कुछ साल पहले सोचते थे कि अयोध्या का विकास हो, नया स्टेशन हो, एयरपोर्ट बने, सड़कें-गलियां चमचमाती हों। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सपने को पूरा किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed