फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya chappan bhog offered to Ramlala on new year, devotees arrived in large numbers to worship

नए साल पर रामलला को लगाया गया छप्पन भोग, बड़ी संख्या में पूजन-दर्शन के लिए पहुंचे भक्त 

Fri, 01 Jan 2021 02:37 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 01 Jan 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
ayodhya chappan bhog offered to Ramlala on new year, devotees arrived in large numbers to worship
रामलला को लगाया गया छप्पन भोग - फोटो : अमर उजाला

रामनगरी अयोध्या में भक्तों ने रामलला के साथ बड़ी श्रद्धा भाव से नव वर्ष मनाया। इस दौरान शुक्रवार सुबह 11.30 बजे की आरती के बाद रामलला को 56 अलग प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।

विज्ञापन


भगवान के लिए ये 56 भोग विशेष रूप से लखनऊ के मशहूर मधुरिमा से मंगवाए गए हैं। भोग में मेवा और अलग-अलग तरह के मिष्ठान जैसे रसगुल्ला, गुलगुले, मालपुआ, रसमलाई, आदि हैं। खास बात यह है कि प्रभु श्रीराम के नए अस्थाई भवन में आने के बाद यह पहला नया साल है, जिसे भक्तों ने बड़ी आस्था के साथ मनाया।
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास अपने साथ यह छप्पन भोग रामलला परिसर ले कर गए और भगवान को अर्पित किए। नव वर्ष पर राम नगरी में आस्था का ज्वार भी दिखा। रामलला, हनुमानगढ़ी के दरबार में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन के लिए सुबह से  ही कतार बद्ध रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed