फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Auto parts store fire, loss of thousands

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Thu, 24 Nov 2016 11:02 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 24 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Auto parts store fire, loss of thousands
आग लगी
नगर कोतवाली सं चंद कदम दूर हैदरगंज मोहल्ला स्थित एक ऑटो पार्ट्स दुकान में बुधवार की रात आग लग गई। आगजनी में दुकान में रखे हजारों के ऑटो पार्ट्स जल गये। मोहल्ले वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना के बावजूद फायर दस्ता विलंब से पहुंचा। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश दिखा। हादसे में हजारों के नुकसान की आशंका है। 
विज्ञापन


हैदरगंज मोहल्ला गुरुनानकपुरा में नगर पालिका परिषद फैजाबाद के पूर्व सभासद अजीत सिंह की सद्गुरु इंटर प्राइजेज नाम से ऑटो पार्ट्स की दुकान है। वर्तमान में दुकान मालिक परिवार समेत किसी काम से पंजाब प्रांत के अमृतसर गये हुए हैं।
विज्ञापन


दुकान के बगल रहने वाले ललित ने बताया कि वह कोतवाली के निकट जमुनियाबाग में चाय की दुकान लगाता है। रोज की तरह देर रात चाय दुकान लगाने के लिए घर से निकलने पर ऑटो पार्ट्स की दुकान के रोशनदान से धुआं व आग की लपटें निकलती दिखीं तो मामले की जानकारी पास ही जनरल स्टोर चलाने वाले परिवार को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मोहल्ले के लोग एकत्र हो गये और आग पर काबू पाने की कवायद शुरू कर दी। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गई। वर्तमान सभासद जसवीर सेठी, खालिद रसीद समेत कई स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।


भोर लगभग पौने चार बजे सूचना के बावजूद अग्निशमन दस्ता लगभग पांच बजे मौके पर पहुंचा। तब तक लोग आग पर काबू पा चुके थे। सभासद जसवीर सेठी का कहना है कि क्षति की असल जानकारी दुकानदार के लौटने के बाद ही हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed