{"_id":"de379e5c3788e7759af4b4a8f8f9e0fc","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-will-held-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज हाोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज हाोगी
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2015 की परीक्षा रविवार को होगी। जिले में यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। डेढ़ घंटे की परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दस मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। बगैर एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा।
फैजाबाद में परीक्षा के लिए 1361 अभ्यर्थी नामांकित हैं। परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। शहर के रायबरेली रोड उसरू स्थित केंद्र श्री गुरूनानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री गुरूनानक एकेडमी ब्वॉयज इंटर कॉलेज और श्री गुरूनानक एकेडमी महिला डिग्री कॉलेज में परीक्षा सुबह 10 बजे से होगी।
इसमें 9वीं,10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। दृष्टिहीन विद्यार्थियों को अपने साथ राइटर लेकर आने की छूट है। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएंगे। कई विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अपनी फोटो की जगह कार्ड या अन्य प्रपत्र लगा दिया है।
विज्ञापन
कुछ आवेदकों की शिकायत है कि एडमिट कार्ड पर उनका नाम गलत है जबकि उनके पिता और स्कूल का नाम सही है। कुछ एडमिट कार्ड पर फोटो नहीं है। ऐसे अभ्यर्थियों को भी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा लेकिन उन्हें अपने स्कूल का पहचान पत्र लेकर आना होगा।
ऐसे निकालें एडमिट कार्ड
अगर किसी विद्यार्थी को एडमिट कार्ड नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें केवल करना यह है कि आप गूगल में इस लिंक http://foundation.amarujala.com/amcadmitcard/ को डालें। ऐसा करने पर आपके सामने एक पेज खुलेगा AMC ADMIT CARD, उसके नीचे SEARCH का ऑप्शन मिलेगा। यहां अपना मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी डालना है जो आपने फॉर्म भरते समय दर्ज किया था। जब आपका एडमिट कार्ड खुलेगा तो दाईं तरफ Download Admit Card आएगा। आप यहां पर क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड निकाल लें।
सुबह 10:00 बजे शुरू होगी परीक्षा
कुछ बच्चों के एडमिट कार्ड में परीक्षा का समय 10:00 एएम की जगह 10:00 पीएम बजे छप गया है। परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि परीक्षा सुबह 10:00 बजे ही शुरू होगी। अत: सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
ऐसे पहुंचे परीक्षा केंद्र
रोडवेज व रेलवे स्टेशन से परीक्षार्थी टेम्पो व रिक्शा से नाका होते रायबरेली रोड मोड़ पर पहुंचेगें जहां से परीक्षा केंद्र 100 मीटर दूर श्री गुरुनानक गर्ल्स, ब्वायज और डिग्री कॉलेज एक ही कैंपस में रोड पर स्थित है। हाईवे से आने वाले परीक्षार्थी रायबरेली रोड मोड़ पर उतरकर पैदल पहुंच सकते हैं।
सीटिंग प्लान
-40 कमरों में परीक्षा होगी। गेट पर कक्षवार सीटिंग प्लान चस्पा किया गया है।
- ब्वायज इंटर कॉलेज कैंपस के 4 कमरों में 11वीं-12वीं के अभ्यर्थी रोल नं. 271600 से 271799 तक।
- गर्ल्स इंटर कॉलेज कैंपस के 19 कमरों में 11वीं-12वीं के अभ्यर्थी रोल नं. 271792 से 271446 तक।
- गर्ल्स इंटर कॉलेज कैंपस के 12 कमरों में 9वीं-10वीं के अभ्यर्थी रोल नं. 271000 से 271377 तक
- डिग्री कॉलेज कैंपस के 4 कमरों में 9वीं व 10 वीं के अभ्यर्थी रोल नं. 271378 से 271500 व 270000 से 270012 तक।
खास बातें
- परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी, दस मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त मिलेंगे।
- एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के बिना नहीं मिल पाएगा प्रवेश।
खास सहयोग
श्री गुरूनानक एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा, सचिव प्रतिपाल सिंह पाली, प्रधानाचार्य नमिता मिश्रा, उप प्रधानाचार्य सभाजीत मिश्र, प्रशासक डॉ. एडी पाठक व अमनदीप सिंह का खास सहयोग रहा।