फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Attacked by entering the house for stopping the hunting of Vanrose

वनरोज का शिकार करने से रोकने पर घर में घुसकर किया हमला

Mon, 07 Jun 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Attacked by entering the house for stopping the hunting of Vanrose
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवां गांव में गन्ने के खेत में जाल लगाकर वनरोज का शिकार करने का विरोध करने पर रविवार दोपहर दर्जन भर युवकों ने गांव के ही एक परिवार के घर पर छावा बोल दिया।
विज्ञापन

तोड़फोड़ की व युवाओं और महिलाओं को बेरहमी से मारा पीटा। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की गई। घटना में महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को इलाज व मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ अयोध्या, थाना पूरा कलंदर पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति व सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐहितयातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बभनगवां निवासी पीड़ित आशुतोष मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उसके गन्ने के खेत में गांव के ही उबेद खान, मोहम्मद जुनेद, मोइन खान और नसीम मौलाना ने वनरोज का शिकार करने के लिए जाल लगा रखा था।
सूचना मिलने पर वह गन्ने के खेत की ओर गए और देखा कि जाल में एक वनरोज फंसी हुई थी। जिसे छुड़ाकर वह जाल घर उठा लाए। आरोप है कि इसकी भनक लगते ही गांव के ही मोहम्मद दानिश, मोइन खान, समीम खान, मोईद खान, जुनैद खान, मोहम्मद उबैद खान, उमर खान, परवीन बानो, सुहेल खान मोहम्मद उमेर सहित 10 अज्ञात लोग धारदार हथियार लेकर उनके घर पर धावा बोल दिया।
पथराव कर दरवाजे पर रखा हुआ सीमेंट टीन शेड तोड़ डाला व छप्पर धराशाई कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की, जो जहां मिला वहीं बेरहमी से पीटा। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई।
बरामदे में लेटे वृद्ध बाबा राम लौट मिश्रा और उनकी चाची को धकेल दिया। जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना की सूचना डायल 112 नंबर सहित पूरा कलंदर पुलिस को दी गई।
आधे घंटे तक जब कोई नजर नहीं आया तो जिले के आला अधिकारियों को फोन कर अवगत कराया गया। तत्पश्चात मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ अयोध्या राजेश राय सहित पूराकलंदर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

घायलों को सीएससी भिजवाया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि आशुतोष मिश्रा की तहरीर पर गांव के ही उबेद खान, जुनेद मोईन, नसीम मौलाना, मो. दानिश, फमीम खान, उबेद खान, उमर खान, सुहेलखान सहित 10 अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला, बलवा, मारपीट, तोड़फोड़, छेड़छाड़, सहित पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में ऐतिहातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed