फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   attack on driver

कार चालक को किया मरणासन्न

Sat, 12 Oct 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
attack on driver
अमरगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के नंदौली गांव निवासी टैक्सी चालक राजेश सिंह के ऊपर जानलेवा हमले के मामले में 8 लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एक आरोपी विश्वनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घायल के पिता हरिहर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 10 अक्तूबर को रात नौ बजे उनके पुत्र राजेश सिंह ने वापस आते समय गांव के बाहर विश्वनाथ की दुकान पर रुक कर घर का सामान खरीदा।
विज्ञापन

सामान खरीदने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर दुकानदार और उसके बीच झगड़ा हो गया। जिसमें दुकानदार विश्वनाथ, रामू, बद्रीनाथ, रामफल ,कालिका प्रसाद, विजय कुमार, रामनरेश, अमित कुमार ने एक राय होकर मेरे पुत्र को लोहे की रॉड व भाले से मारकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर जब मौके पर पहुंचा तो मेरा पुत्र मरणासन्न अवस्था में पड़ा था और एक पैर टूट गया था तथा शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान थे। आननफानन में घायल को सीएचसी मिल्कीपुर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बाद में स्थिति गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय से लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed