{"_id":"61c37d71cdb46e5c7c6d7668","slug":"artistic-market-will-be-decorated-on-ram-s-foot-every-sunday-faizabad-news-lko6101995192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक रविवार को राम की पैड़ी पर सजेगा कलात्मक बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक रविवार को राम की पैड़ी पर सजेगा कलात्मक बाजार
विज्ञापन
अयोध्या। राम की पैड़ी पर पर्यटकों के लिए सुविधाओं को विकसित करने की दृष्टि से साप्ताहिक बाजार की योजना बनाई गई है। इसके अनुसार हर रविवार को बाजार लगाया जाएगा।
इसमें स्थानीय शिल्प, वास्तु, कला व खानपान की दुकानें लगेंगी। इसका पहला रिहर्सल 16 जनवरी को होगा। अगर सब कुछ आर्थिक दृष्टि से ठीक रहा तो साप्ताहिक बाजार हर रविवार को लगाई जाएगी।
इसके लिए संबंधित स्थानीय दुकानदारों को आमंत्रित किया जा रहा है। अयोध्या के विकास के विजन डॉक्यूमेंट 2047 में स्थानीय कलात्मक कार्यों का संरक्षण करने के साथ इनको सीधे तौर पर व्यापार से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण व नगर निगम प्रशासन ने संयुक्त रुप से पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से एक हॉट बाजार की योजना बनाई है। यह राम की पैड़ी पर लगाई जाएगी।
इसमें शहर में खानपान के प्रतिष्ठित दुकानदारों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही कला वास्तु शिल्प से जुड़े स्थानीय कलाकारों के साथ डूडा में पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पाद भी इसका हिस्सा बनेंगे।
इस सब के लिए राम की पैड़ी का रंग रोगन कर चुकी संस्था मोजार्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था के लोगों ने अब तक शहर के 50 से अधिक दुकानदारों से संपर्क कर हॉट बाजार योजना के बारे में बताया है।
15 से अधिक लोगों ने इसको अपनी अनुमति भी प्रदान कर दी है। 16 जनवरी को लगने वाले पहले बाजार में कम से कम 100 दुकानों के स्टॉल लगाए जाएंगे। बाजार में चुनिंदा या प्रतिष्ठित दुकानदारों को ही लिया जाएगा।
राम की पैड़ी की बाजार के स्वरूप को बढ़ाने के लिए शहर वासियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें शहर से सामाजिक संगठनों, राजनीतिक संगठनों व प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। इस के साथ ही स्कूली बच्चों को भी राम की पैड़ी व बाजार दिखाने के लाया जाएगा।
बाजार में कला के साथ संगीत का भी इंतजाम होगा। इसके लिए शहर के स्थानीय बैंड पार्टियों को बुलाया गया है। ये अपने वाद्य यंत्रों से पूरी महफिल को चार चांद लगाएंगे।
बाजार में दुकानें पूरी तरह से निशुल्क होंगी। जो लोग अपनी दुकानें हॉट बाजार में लगाना चाहते हैं वह अयोध्या विकास प्राधिकरण व मोजार्ट के वेबसाइट पर भी आवेदन कर सकते हैं।
अयोध्या में राम की पैड़ी पर प्रतिदिन हजारों बाहरी लोग स्नान करने आते हैं। सरयू स्नान के बाद अधिकांश लोग बाहर निकल कर ही खानपान कर पाते हैं। यह खानपान भी पर्यटन सिटी के मानकों पर खरा नहीं उतरता है।
हॉट बाजार स्थापित होने के बाद घाट पर ही विभिन्न प्रकार की ब्रांडेड खानपान की वस्तुओं के अलावा स्थानीय वास्तु, कला व शिल्प से संबंधित वस्तुएं मिल सकेंगी। ये पर्यटकों के बेहतर होगा।
पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से राम की पैड़ी पर साप्ताहिक बाजार लगाए जाने की योजना है। इसका रिहर्सल 16 जनवरी को किया जाएगा। मोजार्ट को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहला प्रयास सफल रहता है तो इसको सप्ताह में एक बार नियमित किया जाएगा।-विशाल सिंह, नगर आयुक्त अयोध्या