फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Arrested the young man who was trying to kidnap the innocent

Ayodhya News: मासूम को अगवा करने का प्रयास कर रहे युवक को दबोचा

Sat, 15 Apr 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 15 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Arrested the young man who was trying to kidnap the innocent
अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज इमामबाड़ा राठ हवेली में खेल रही एक मासूम को अगवा करने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

राठ हवेली निवासी रियाज अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह तरावीह की नमाज अदा कर रहे थे। अचानक शोर सुनकर औरतें बाहर निकली तो देखा कि एजाज अहमद की डेढ़ साल की पुत्री निजा को तिलकधारी युवक पकड़कर ले जा रहा है। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बताया कि घटना की जानकारी होने पर वह सभी नमाज छोड़कर बाहर आए व पुलिस को सूचना दी। आरोपी के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अंकित तिवारी निवासी लोकापुर जिला अंबेडकरनगर के रूप में हुई। बताया कि रमजान के माह व तरावीह नमाज के दौरान आरोपी की इस हरकत से माहौल खराब हो सकता था।
विज्ञापन

सीओ सिटी सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अंकित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अंकित ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रहा था। सड़क किनारे खेल रहे बच्चों में एक लड़की गिर गई थी। उसे उठाकर किनारे कर रहा था, तभी लोग एकत्र हो गए और बच्चा चोर-बच्चा चोर चिल्लाने लगे। सीओ के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed