फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Army showed the power to change Pak language: Verma

सेना ने पराक्रम दिखाया तो बदली पाक की भाषा : वर्मा

Fri, 01 Mar 2019 01:01 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: vivek vivek Updated Fri, 01 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Army showed the power to change Pak language: Verma
अयोध्या में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करते मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या जीआईसी के मैदान पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि आतंकवाद का हल निकल रहा है। जब कोई हाथ जोड़ने से नहीं मानता तो उसे पराक्रम दिखाना पड़ता है। सेना ने पराक्रम दिखाया तो आज उनकी भाषा बदल गई।
विज्ञापन


अब वह वार्ता के लिए कहने लगे। इसका श्रेय सेना को जाता है। सरकार के हाथ में उनका नेतृत्व है। उन्होंने 56 इंच का सीना दिखाया है। अब सेना को खुली छूट है। वह स्थान, समय खुद तय करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की नीतियों व विचारों से आम जन को अवगत कराने का काम करें। योजनाओं की श्रंखलाओं से गरीबों के जीवन स्तर को विकसित किया गया है। किसानों की आय में बढ़ोत्तरी का हर संभव प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पहले उन्होंने रुदौली तहसील के नरौली गांव में एक करोड़ 35 लाख 86  हजार की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।  जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आतंकवाद खत्म करने के लिए निर्णायक जंग छेड़ी है। सेना का पराक्रम वंदनीय है।

केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के नित नए कीर्तिमान रच रही है। कैबिनेट मंत्री ने सांसद लल्लू सिंह व विधायक रामचंद्र यादव के साथ पीएचसी निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। सहकारिता मंत्री ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए नरौली में सहकारी बैंक स्थापित करने की घोषणा की।

कहा कि सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कहा कि इसके निर्माण के लिए 50 लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ निर्माण निगम अयोध्या शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करेगा।


इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री का स्वागत ब्लॉक प्रमुख मवई राजीव तिवारी, कमलेश यादव, राजकिशोर, रामकृष्ण गुप्त, मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, आलोक चंद्र आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम ज्योति सिंह, अमरचंद जायसवाल, धीरेंद्र सिंह, सहायक अभियंता प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed