फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   appointments file are checking

खंगाली जा रही है संदिग्ध नियुक्तियों से जुड़ी फाइलें

Thu, 11 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 11 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
appointments file are checking
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में पिछले दो वर्षों में सामने आई वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले प्रदेश शासन व विवि प्रबंध परिषद के सामने ले जाने की तैयारी विश्वविद्यालय प्रशासन कर रहा है। कुलपति ने विवि प्रशासन को संदिग्ध नियुक्तियों के प्रकरण से जुड़ी फाइलें खंगालने के निर्देश भी दिए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि विवि में समय-समय पर मनमाने ढंग से नियुक्तियां की गई हैं, जो जांच व विवादों में रही हैं। यही कारण है कि शिक्षकों के तमाम सेवा लाभ लंबित हैं। कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने नियुक्ति के संदिग्ध पत्रावलियों को खंगालने का निर्देश दिया तो कई प्रकार की अनियमितताओं की परत दर परत खुलती चली जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार विवि में कुछ शिक्षकों को शासन के एक शासनादेश के अनुसार कुछ वर्ष पहले नियमित नियुक्ति प्रदान कर दी गई, जो विवि में विभिन्न विभागों में परियोजनाओं में सहयोगी पदों पर कार्य कर रहे थे। अब शासन के सम्बंधित शासनादेश व सम्बंधित कर्मियों के कार्यानुभव की जांच करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने कहा कि कि विवादित नियुक्तियों के मामलों को प्रदेश के कुलाधिपति व प्रदेश शासन को जांच के लिए भेजा जाएगा तथा ऐसे विवादित प्रकरणों पर विवि की गवर्निंग बाडी प्रबंध परिषद के सामने भी रखा जाएगा।


आगामी दिनों में प्रबंध परिषद् की होने वाली बैठक में उन जांच रिपोर्टों को भी कार्यवाही के लिए प्रबंध परिषद के सामने रिपोर्ट खोलने के लिए रखा जायेगा जो विभिन्न प्रकरणों में गठित की गई जांच समितियों ने सौंप रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed