फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Application for change of land use of mosque land

Ayodhya: धन्नीपुर मस्जिद निर्माण में फंसा नया पेंच, भूमि का लैंड यूज बदलने का किया आवेदन

Sat, 05 Nov 2022 09:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Nov 2022 09:07 PM IST
सार

अयोध्या विकास प्राधिकरण में, इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने पिछले दो सालों से मस्जिद व अस्पताल का नक्शा पास करने के लिए जमा कर रखा है। विकास प्राधिकरण ने ट्रस्ट को जानकारी दी कि बगैर लैंड यूज चेंज हुए अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट का नक्शा नहीं पास हो सकता।

विज्ञापन
Application for change of land use of mosque land
मस्जिद का मॉडल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धन्नीपुर मस्जिद निर्माण में अब एक नया पेंच फस गया है। 9 नवंबर 2019 को अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को अयोध्या की प्रमुख जगह पर 5 एकड़ भूमि दी गयी थी। यह भूमि एक कृषि उपयोग की भूमि है, कानून के अनुसार कोई मस्जिद या अस्पताल का निर्माण नहीं हो सकता।

विज्ञापन


अयोध्या विकास प्राधिकरण में, इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने पिछले दो सालों से मस्जिद व अस्पताल का नक्शा पास करने के लिए जमा कर रखा है। विकास प्राधिकरण ने ट्रस्ट को जानकारी दी कि बगैर लैंड यूज चेंज हुए अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट का नक्शा नहीं पास हो सकता। शनिवार को इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन यानी अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट के ट्रस्टी अरशद अफजाल खान ने अयोध्या विकास प्राधिकरण में लैंड यूज चेंज करने हेतु आवेदन किया है। 
विज्ञापन


ट्रस्टी अरशद अफजाल खान ने बताया पिछले 18 अक्टूबर को अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा ट्रस्ट को यह जानकारी दी गई कि लैंड यूज चेंज होना चाहिए तभी नक्शा पास होगा। इसके साथ ही प्राधिकरण ने 5 एकड़ भूमि के संबंध में तमाम डाक्यूमेंट्स भी ट्रस्ट से मांगे। बताया कि आज हमने लैंड यूज चेंज करने हेतु आवेदन कर दिया है।उन्होंने बताया की हमें उम्मीद है कि जल्दी नक्शा पास हो जाएगा और 'मस्जिद ए अयोध्या' का निर्माण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed