फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Aparna and Manvi won gold in Taekwondo

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपर्णा और मानवी ने जीता गोल्ड

Sat, 12 Oct 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Aparna and Manvi won gold in Taekwondo
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल के साथ मौजूद विजेता खिलाड़ी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में गुरुनानक इंटर कॉलेज उसरू में जनपद स्तरीय अंतर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 20 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में अपर्णा पांडेय ने जेबीए की अनन्या यादव को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एनआईएस की वैष्णवी यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
22 किलोग्राम भार वर्ग में जेबीएस की ही मानवी निगम ने गुरुनानक एकेडमी की प्रियंका यादव को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरुनानक एकेडमी की तस्मिया खान तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

संचालन भगवान दास अग्रवाल ने किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पूर्व चीफ प्राक्टर अजय प्रताप सिंह ने दीप जलाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए केवल बालिकाओं के लिए ही नहीं, बल्कि बालकों के लिए भी ताइक्वांडो आवश्यक है। प्रीतपाल सिंह छाबड़ा ने विद्यालयों में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल को महत्वपूर्ण अंग बताया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह छाबड़ा, जितेंद्र मीणा, विशाल गुप्ता, रुचि गुप्ता, पूजा यादव, प्रिया मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed