फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Another youth roaming around as a fake army man arrested

फर्जी सैन्यकर्मी बनकर घूम रहा एक और युवक गिरफ्तार

Sat, 10 Sep 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Another youth roaming around as a fake army man arrested
अयोध्या। कैंट पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के सहयोग से एक और फर्जी सैनिक गिरफ्तार किया है। आरोपी सैनिक की वर्दी भी पहने था। लोगों को फर्जी संबंध प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराने की बात कहकर गुमराह करते हुए उनसे वसूली भी करता था।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी का चालान किया है। विदित हो कि कैंट पुलिस ने गुरुवार को सेना की वर्दी पहनकर डोगरा रेजीमेंट का फर्जी हवलदार बनकर छावनी क्षेत्र के इर्द-गिर्द घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कैंट रतन कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी संजय विश्वकर्मा (25) निवासी तिसौली, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर को छावनी क्षेत्र के कंपनी गार्डेन गुप्तारघाट के पास से शुक्रवार अपराह्न करीब 03:30 बजे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से सेना की वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल, सिम, दो मुहर, चेकबुक, एटीएम कार्ड व 1210 रुपये बरामद हुए हैं।
बताया कि आरोपी द्वारा चल रही सेना भर्ती में सम्मिलित अभ्यर्थियों को भर्ती कराने के लिए फर्जी संबंध प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर उनसे धन की वसूली की जाती थी।
आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कैंट व रौनाही थाने में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का चालान करके न्यायालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed