फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Angry ladies screwed up kotwali

नाराज महिलाओं ने घेरी कोतवाली

Sun, 09 Apr 2017 10:38 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 09 Apr 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Angry ladies screwed up kotwali
अयोध्या में शराब की दुकान में की गई तोड़-फोड़ के आरोप में पकड़े गये युवक को छुड़ाने के लिए कोतवाली का घेराव कर पुलिस से वार्ता करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की शाम भीखापुर क्षेत्र स्थित शहनवां स्थित देशी शराब की दुकान में तोड़फोड़ व आगजनी मामले में पुलिस से पकड़े गए एक युवक के विरोध में महिलाओं ने रविवार को कोतवाली का घेराव किया। महिलाओं ने निर्दोष युवक को गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस के शराब ठेका हटवाने व पूछताछ के बाद युवक को छोड़ने का आश्वासन पर महिलाएं शांत हो लौट गईं। 
विज्ञापन


बता दें कि बीती शाम भीखापुर क्षेत्र स्थित शहनवां देशी शराब की दुकान को हटवाने की मांग को लेकर तहसील में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर महिलाओं ने दुकान पर धावा बोल दिया था। दुकान का ताला तोड़कर महिलाओं की भीड़ ने दुकान में रखी शराब बाहर फेंक दी और फिर शराब में आग लगा दी थी।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने सिविल लाइन निवासी प्रकाश सिंह की तहरीर पर तीन नामजद व सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस क्षेत्र के एक युवक को उठा लाई। सूचना पर क्षेत्र की सविता, कुसुम, रीना, उमा, माया, बुधया, अमरावती, लीलावती, मधु, संतोष, गायत्री आदि महिलाओं ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि जो शराब की दुकान गांव में थी, उससे महिलाओं को काफी दिक्कत होती थी। आती-जाती महिलाओं पर नशेड़ी फब्तियां कसते थे। यही नहीं, दुकान से कुछ दूरी पर मंदिर व दो विद्यालय भी है।


इससे बच्चों की मानसिकता पर बुरा असर पड़ रहा था, जिसे देखते हुए महिलाओं ने यह विरोध किया। पुलिस पर आरोप लगाया कि जिस लड़के को पकड़कर लाई है उसका उससे कुछ लेना देना नहीं है, जबकि दुकान पर ताला लगाने व प्रदर्शन में क्षेत्र की महिलाएं शामिल थीं न कि पुरुष। कोतवाल प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी को जांच के क्रम में पूछताछ के लिए लाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed