फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Amit Suicide Case, Devkali Outpost Incharge One Respondent Suspended

अमित आत्महत्या प्रकरण :देवकाली चौकी प्रभारी व एक आरक्षी सस्पेंड

Mon, 24 May 2021 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Amit Suicide Case, Devkali Outpost Incharge  One Respondent Suspended
अयोध्या। भाजपा कार्यकर्ता अमित मौर्या द्वारा की गई आत्महत्या के प्रकरण में प्रथम दृष्टया देवकाली चौकी प्रभारी व एक आरक्षी को दोषी पाते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच एसएसपी ने एसपी ग्रामीण को सौंपी थी। यह कार्रवाई सांसद लल्लू सिंह द्वारा मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद की गई। नगर कोतवाल के कोरोना पॉजीटिव होने के कारण अभी उन पर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के बछड़ा सुलतानपुर निवासी अमित मौर्या ने 20 मई को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृत्यु से पूर्व बनाए गए वीडियो में उसने अपने चाचा, देवकाली चौकी प्रभारी, एक आरक्षी व नगर कोतवाल को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। एसएसपी शैलेश पांडेय ने रविवार को चौकी प्रभारी हरिशंकर राय व सिपाही हेमंत को सस्पेंड कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि फोन पर मुख्यमंत्री ने घटना के विषय में जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया था। बताया कि रविवार शाम अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी का फोन उनके पास आया। जिन्होंने आरोपी चौकी इंचार्ज व सिपाही को निलम्बित करने की जानकारी दी। नगर कोतवाल अभी कोविड पॉजिटिव है। जैसे वह निगेटिव होंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed