फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   All-round development of Ayodhya in the priority of the state government

अयोध्या का चौमुखी विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में

Wed, 16 Jun 2021 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
All-round development of Ayodhya in the priority of the state government
अयोध्या। जनपद के प्रभारी/पर्यटन, संस्कृति, धमार्थ कार्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मंगलवार को यहां कहा कि अयोध्या का चौमुखी विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ विश्व के सर्वोच्च पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के रूप में भी सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने निगम और प्रशासन के अफसरों के साथ अयोध्या का भ्रमण किया। यहां चल रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में तेजी के साथ बेहतर नियोजन का सुझाव दिया। इसके बाद सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा की। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन भूमि है। यहां पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पवित्र भूमि करोड़ों लोगों के श्रद्धा का केन्द्र है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य चल रहा है। मंदिर निर्माण के बाद पूरे विश्व से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु एवं भक्तगण अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के दर्शन पूजन कर पुण्य के भागी बनना चाहेंगे।
ऐसे में आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, के दृष्टिगत प्रदेश सरकार से अयोध्या के आसपास के क्षेत्रों में विकास की अनेकों विकास की योजनाएं संचालित की जा रही है। सड़कों के चैाड़ीकरण के साथ-साथ जनसुविधाएं बढ़ाई जा रही है।
उन्होंने नगर आयुक्त एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सम्पूर्ण अयोध्या क्षेत्र सहित उसके आसपास क्षेत्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। योजनाओं की जानकारी ली। निर्माण कार्य में तेजी के साथ और बेहतर नियोजन के सुझाव दिए।
अयोध्या के प्रमुख मंदिरों, मठों तक आने जाने वाले रास्ते को और सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया। कहा कि जो भी कार्य कराये जाए उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे जनपद की विकास, योजनाओं की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की।
बैठक में डीएम अनुज कुमार झा ने अयोध्या के आसपास क्षेत्रों में चल रही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। योजनाओं में धनराशि की उपलब्ध और किन योजनाओं का डीपीआर शासन को भेजा जा चुका है, किन योजनाओं में क्या दिक्कतें एवं परेशानियां आ रही है, इसके बारे में विस्तार से बताया।
सर्किट में उन्होंने विधायकों व भाजपा पदाधिकारियों से भेंट की। बैठक के पूर्व उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। पूरी टीम के साथ श्रीराम लला के दर्शन किए। वहां चल रहे मंदिर निर्माण कार्यों को देखा और जानकारी प्राप्त की।

हनुमानगढ़ी दर्शन कर वापस आते समय हनुमानगढ़ी के गलियों के चौड़ीकरण पर नगर आयुक्त विशाल सिंह से चर्चा की। बैठक में सीडीओ अनीता यादव, एसडीएम ज्योति सिंह, परियोजना निदेशक आरपी सिंह, डीपीआरओ , भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed