फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   alerts in Ayodhya for 6 December

छह दिसंबर को लेकर अयोध्या में अलर्ट

Fri, 04 Dec 2015 11:43 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
विवादित ढांचा ढहाए जाने की तिथि छह दिसंबर के पूर्व विभिन्न संगठनों के बयानों को लेकर माहौल में तल्खी के मद्देनजर प्रशासन एहतियात बरत रहा है।
विज्ञापन


सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए अयोध्या सहित संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।  

छह दिसंबर के मद्देनजर अयोध्या की सुरक्षा बढ़ाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में अयोध्या, फैजाबाद के साथ ही भदरसा, रुदौली में भी मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर तैनात किए गए हैं।

अयोध्या में एडीएम वित्त एवं राजस्व जयशंकर दुबे, नगर क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट वीके पांडेय, भदरसा में सीआरओ पीसी शुक्ल और रुदौली में डीएफओ डा. रवि कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां राम जन्मभूमि ए और राम जन्मभूमि बी, कटरा ए, बी, के साथ ही लक्ष्मण घाट, नया घाट, रायगंज, महोबरा, कारसेवकपुरम को सेक्टर व सब सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के आंतरिक बैरियरों पर चेकिंग भी शुरू करा दी गई है। खुफिया महकमे को सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी सतवंत सिंह सेठी ने बताया कि अयोध्या, फैजाबाद, भदरसा के साथ ही रुदौली को जोन, सेक्टर, सब सेक्टर में बांट मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।


जिले में अब तक 28 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। चार मजिस्ट्रेटों को रिजर्व रखा गया है। पांच दिसंबर से अफसर अपने तैनाती स्थलों पर पहुंचकर कार्य शुरू करेंगे। रेलवे पुलिस भी चौकस हो गई है। प्लेटफार्म पर आने-जाने वाले यात्रियों पर निगरानी तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed