{"_id":"61ad0ba3556b420cfa1640ba","slug":"alert-in-ayodhya-on-december-6-increased-vigil-faizabad-news-lko607595426","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिसंबर को लेकर अयोध्या में अलर्ट, चौकसी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिसंबर को लेकर अयोध्या में अलर्ट, चौकसी बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। छह दिसंबर को लेकर अयोध्या में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है, सभी प्रवेश द्वारों व बार्डर पर तैनात पुलिस आने-जाने वालों पर नजर रख रही है।
विभिन्न खुफिया इकाईयों व स्थानीय पुलिस ने रविवार को अयोध्या व आसपास के होटलों, धर्मशालाओं, ढाबों पर ठहरे लोगों के पते की जांच की। हालांकि अयोध्या में आने जाने पर रोक नहीं है।
आने-वाले वाहनों की तलाश व जरूरत पड़ने पर लोगों की आईडी चेक की जा रही है। पुलिस ने किसी भी प्रकार के आयोजन की अनुमति नहीं दी है।
अयोध्या प्रवेश के मुख्य मार्ग नयाघाट बंधा तिराहा, उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार, हनुमान गुफा, साकेत पेट्रोल पंप, रामघाट, मोहबरा तिराहा बूथ नंबर चार समेत अन्य मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि परिसर को जाने वालों सभी रास्तों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को चौबीस घंटे सतर्क रहने को कहा गया है। अयोध्या के टेढ़ी बाजार, कटरा, धर्मकांटा स्थित मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है।
वहीं जल पुलिस, एसडीआरएफ द्वारा जल मार्ग पर गश्त की जा रही है। खुफिया एजेंसियों व स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को होटल, धर्मशाला, सराय आदि में ठहरे लोगों के पते की जांच की।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अयोध्या में पहले से सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। यहां की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाता। शहर में आने-जाने पर कोई रोक नहीं है। जरूरत पड़ने पर वाहनों व संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है।
मौके पर पुलिस, पीएसी, एटीएस व अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। कहा, किसी प्रकार के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है, ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।