फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   airport ayodhya ram mandir

Ayodhya News: मंदिर के लोकार्पण से पहले हवाई जहाज से पहुंचने लगेंगे रामभक्त

Tue, 13 Jun 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 13 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
airport ayodhya ram mandir
अयोध्या। राममंदिर के लोकार्पण के पहले ही भक्त हवाई जहाज से अयोध्या पहुंचने लगेंगे। एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया निर्माण कार्यों के साथ ही उड़ान के लिए लाइसेंसिंग का मानक पूरा करने में जुट गई है। उड़ान अक्तूबर में शुरू हो सकती है। पहली उड़ान एटीआर-72 जहाज से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया की ओर से अयोध्या में श्रीराम चंद्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। अयोध्या की अन्य विकास परियोजनाओं की तुलना में एयरपोर्ट के निर्माण की गति तेज है। तैयारियां कुछ इस तरह से चल रही हैं कि रामलला के मंदिर के लोकार्पण के कुछ माह पहले ही भक्तों को हवाई यात्रा की सुविधा मिल जाए।
विज्ञापन

रन-वे का 90 फीसदी काम पूरा
अब तक उड़ान के लिए महत्वपूर्ण रन-वे का लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जुलाई तक यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा। बताया गया है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर बनकर तैयार है। यात्रियों के लिए टर्मिंनल बिल्डिंग का लगभग 76 फीसदी काम पूरा हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बाउंड्रीवाॅल का निर्माण अंतिम चरण में है। सख्त सुरक्षा के लिए इस पर कटीले तार लगाए जा रहे हैं। आइसोलेशन-वे, दो टैक्सी-वे और तीन एयरबसों की पार्किंग के लिए पार्किंग का एप्रन भी बन गया है। अब निर्माण के साथ उड़ान के पूर्व की तैयारी शुरु कर दी गई है। एयरपोर्ट अंदर से बाहर तक श्रीराम मंदिर का अहसास कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे कराए जा रहे लाइसेंसिंग के मानक
एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक राजीव कुलश्रेष्ठ ने तैयारियों के बारे में बताया कि एयरपोर्ट के सिविल, इलेक्ट्रिकल और आईटी जैसे कार्य जुलाई से अगस्त के बीच पूरे हो जाएंगे। इसके बाद उड़ान के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया होती है। उन्होंने कहा कि अभी लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया गया है लेकिन अन्य कार्यों के साथ ही साथ लाइसेंसिंग के मानक पूरे कराए जा रहे हैं। अगस्त तक इन कार्यों के पूरा होने के बाद जिला प्रशासन के सहयोग से महीने भर में लाइसेंस मिल जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद उड़ान शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed