फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   After the rain, sunlight has done unhealthy

बारिश के बाद धूप ने किया बेहाल

Mon, 22 Jul 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
After the rain, sunlight has done unhealthy
अयोध्या। एक दिन पूर्व हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार को धूप व उमस और बढ़ी तो जनजीवन बेहाल हो उठा। लोग दिन भर पसीने में डूबे रहे। बीच-बीच में बादल आए जरूर, लेकिन वर्षा नहीं करा सके। अभी मौसम विभाग ने हल्की वर्षा की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह तीखी धूप निकली तो जनजीवन बेहाल हो उठा। जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा, सूर्यदेव की तीखी किरणें बदन में चुभने लगीं। दोपहर तक हालत और खराब हो गई।
विज्ञापन

उमस व तेज धूप से राहगीर सहित स्कूली बच्चे परेशान दिखे। दोपहर में छुट्टी हुई तो छोटे-छोटे बच्चे हांफते हुए घर तक पहुंचे। वहीं, अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनेक सार्वजनिक स्थलों पर लोग गर्मी से व्याकुल दिखे। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा।
न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। आर्द्रता अधिकतम 92 व न्यूनतम 64 प्रतिशत रहा। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में हल्की वर्षा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed