{"_id":"58bda0694f1c1bb013dc3ddb","slug":"after-counting-people-will-not-yield-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटिंग के बाद नहीं निकलेगा विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंटिंग के बाद नहीं निकलेगा विजय जुलूस
amar ujala
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र और डीआईजी राकेश चंद्र साहू ने सोमवार को होली और मतगणना को लेकर अफसरों संग बैठक की। कमिश्नर ने कहा कि मतगणना के बाद किसी को भी विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। मंडल में होली के मद्देनजर शांति कानून व्यवस्था के लिए जरूरी कार्रवाई की जाए।
कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में प्रशासन और पुलिस अफसरों से कहा कि पिछले पांच साल के त्योहार व बीट रजिस्टर का मुआयना करके आवश्यक स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई की जाए। कहा कि होली के एक दिन पहले विधानसभा चुनाव की मतगणना है।
इसमें हार जीत को लेकर किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करें। पीस कमेटी की बैठक कर पांच व दस युवा व गणमान्य लोगों को मतगणना व होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से निभाने के लिए जिम्मेदार बनाएं।
विज्ञापन
मिश्रित आबादी या चुनावी रंजिश या पूर्व में होलिका दहन या होलिका स्थल के संबंध में कोई विवाद व तनाव हुआ है तो वहां विशेष चौकसी बरतें। जहां होलिका दहन के संबंध में कोई विवाद, रंग खेलने, जुलूस निकालने में कोई तनाव रहा हो, वहां चाक चौबंद व्यवस्था करें।
जनपद में अवैध शराब या बाहर से शराब न आ सके यह आबकारी विभाग की जिम्मेदारी है। 11 व 13 मार्च को कोई भी शराब की दुकान नहीं खुलनी चाहिए। सुबह पांच बजे से तीन बजे तक अनवरत पानी की आपूर्ति की जाए। बैठक में डीएम विवेक, एसएसपी अनंत देव सहित अन्य अफसर मौजूद थे।