{"_id":"711d178895a2029263aee7f27a67a8dc","slug":"administration-made-preparations-block-pramukh-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव को प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को प्रशासन ने कसी कमर
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 11 विकासखंडों में यह चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव पहले ही कराया जा चुका है। क्षेत्र पंचायतों को कार्यकाल 17 मार्च को समाप्त हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नए ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके मुताबिक पांच फरवरी को नामांकन होगा। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच कर ली जाएगी। नामवापसी छह फरवरी को की जा सकती है। सात फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
मतदान के बाद मतगणना भी उसी दिन कराई जाएगी। जिले में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना एक फरवरी को जारी की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रशासनिक मशीनरी भी हरकत में आ गई है। सभी ब्लॉकों को मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने भी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों ने कदमताल तेज कर दी है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि सत्ता दल समाजवादी पार्टी सभी ब्लॉकों में अपने प्रत्याशी उतारने की रणनीति पर है।