फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lift ready, trials complete; awaiting the start of service

Ayodhya News: लिफ्ट तैयार, ट्रायल भी पूरा सुविधा शुरू होने का इंतजार

Tue, 13 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 13 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lift ready, trials complete; awaiting the start of service
अयोध्या। रामनगरी स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन दिव्यांग और चलने-फिरने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए रामदरबार तक पहुंचना अब भी चुनौती बना हुआ है। भूतल से प्रथम तल पर स्थित रामदरबार तक पहुंचने के लिए करीब 60 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। ऐसे में दिव्यांग, बुजुर्ग और शारीरिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को रामदरबार के दर्शन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की इस समस्या को दूर करने के लिए मंदिर परिसर में लिफ्ट का निर्माण कराया गया है। लिफ्ट बनकर तैयार है और इसका ट्रायल भी किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक इसे श्रद्धालुओं के लिए शुरू नहीं किया जा सका है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब लिफ्ट बनकर तैयार है और उसका ट्रायल भी हो चुका है, तो फिर इसे श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए शुरू करने में देरी क्यों हो रही है।
विज्ञापन

राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्गों के साथ ऐसे श्रद्धालु भी शामिल होते हैं, जिन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है या जो व्हीलचेयर के सहारे चलते हैं। भूतल पर रामलला के दर्शन के बाद प्रथम तल पर स्थित रामदरबार तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां चढ़ना उनके लिए आसान नहीं है। राम मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि जल्द ही दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए लिफ्ट की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed