फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya players dominate state badminton tournament

Ayodhya News: राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में अयोध्या के खिलाड़ियों का दबदबा

Tue, 13 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 13 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya players dominate state badminton tournament
4-वाराणसी में पदक के साथ मौजूद खिलाड़ी।- स्वयं - फोटो : मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान
अयोध्या। वाराणसी में 10 से 12 अक्तूबर तक आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष एकल वर्ग में आयुष मिश्रा ने खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला युगल वर्ग में कीर्ति सिंह और उज्ज्वला पाल की जोड़ी विजेता बनी।
विज्ञापन

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में अयोध्या के आयुष मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया। आजमगढ़ के प्रशांत पाठक उपविजेता रहे, जबकि लखनऊ के प्रज्वल पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष युगल वर्ग में अयोध्या के अभिनव गुप्ता और आयुष मिश्रा की जोड़ी विजेता रही। अयोध्या के अभिनव शर्मा और अभिनव वर्मा की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही, जबकि आजमगढ़ के प्रशांत पाठक और शशांक पाठक की जोड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


महिला एकल वर्ग में सहारनपुर की प्रगति गुप्ता विजेता बनीं। अयोध्या की कीर्ति सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अयोध्या की तनु पाल तीसरे स्थान पर रहीं। महिला युगल वर्ग में अयोध्या की कीर्ति सिंह और उज्ज्वला पाल की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। प्रयागराज की सना सुल्तान और याहवी श्रीवास्तव की जोड़ी उपविजेता रही, जबकि वाराणसी की आंचल चौहान और शिवांगी सिंह की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के प्रशिक्षक अनुपम शुक्ला के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिला बैडमिंटन संघ के जिला सचिव अनूप दुबे और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed