फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Administration made preparations Block Pramukh election

ब्लॉक प्रमुख चुनाव को प्रशासन ने कसी कमर

Mon, 18 Jan 2016 11:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिले में 11 विकासखंडों में यह चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव पहले ही कराया जा चुका है। क्षेत्र पंचायतों को कार्यकाल 17 मार्च को समाप्त हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नए ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके मुताबिक पांच फरवरी को नामांकन होगा। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच कर ली जाएगी। नामवापसी छह फरवरी को की जा सकती है। सात फरवरी  को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


मतदान के बाद मतगणना भी उसी दिन कराई जाएगी। जिले में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना एक फरवरी को जारी की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रशासनिक मशीनरी भी हरकत में आ गई है। सभी ब्लॉकों को मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने भी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों ने कदमताल तेज कर दी है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि सत्ता दल समाजवादी पार्टी सभी ब्लॉकों में अपने प्रत्याशी उतारने की रणनीति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed