फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Action will be taken against DIOS accused of illegal appointment of teacher

Ayodhya News: शिक्षक की अवैध नियुक्ति के आरोपी डीआईओएस पर होगी कार्रवाई

Sun, 24 Dec 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 24 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against DIOS accused of illegal appointment of teacher
अयोध्या। पं जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज खजुरहट में गणित प्रवक्ता के पद पर कार्यरत भूपेश कमार तिवारी के अनियमित चयन व वेतन भुगतान के मामले में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने तत्कालीन डीआईओएस के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। इसके बाद वर्तमान डीआईओएस ने उक्त स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को शिक्षक से वेतन रिकवरी कराकर धनराशि राजकोष में जमा कराने का आदेश दिया है। ऐसा न करने की दशा में वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

भूपेश कमार तिवारी की नियुक्ति की संस्तुति वर्ष 1999 में तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने की थी। मामले में सपा विधायक अभय सिंह की ओर से विधानसभा में प्रश्न उठाने के बाद माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी को जांच करने के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी की ओर से नामित एडीएम वित्त व राजस्व ने वर्ष 2001 में जांच में नियुक्ति को अवैध बताया। इस रिपोर्ट के बाद राज्यमंत्री ने अरविंद कुमार पांडेय के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। निदेशालय ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या को आरोप पत्र उपलब्ध कराने के साथ उचित दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस डॉ़ राजेश प्रताप आर्या ने जुलाई 2023 में विद्यालय के प्रबंधक को पत्र लिखकर उक्त शिक्षक पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं, शनिवार को डीआईओएस की ओर से उक्त विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को एक और पत्र जारी कर कहा है कि उक्त आदेश के बाद भी शिक्षक का सितंबर तक के वेतन का भुगतान के बिल की संस्तुति कर दी। आदेश में कहा गया है कि उक्त शिक्षक को अब तक भुगतान किए वेतन की रिकवरी कर उसे राजकोष में जमा कराए, अन्यथा इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed