फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Action of Gangster Act on 11 accused who conspired to incite riots

दंगा भड़काने की साजिश रचने वाले 11 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Tue, 24 May 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Action of Gangster Act on 11 accused who conspired to incite riots
अयोध्या। शहर की तीन मस्जिदों के सामने आपत्तिजनक वस्तुएं सामग्री फेंकने के सभी 11 आरोपियों पर कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अभी भी फरार है।
विज्ञापन

रमजान माह की अलविदा नमाज से एक दिन पूर्व शहर की तीन प्रमुख मस्जिदों पर आपत्तिजनक सामग्री फेंककर शहर के माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के मुख्य आरोपी हिंदू योद्धा संगठन के प्रमुख महेश मिश्र समेत 11 लोगों चिह्नित किया था। मामले में कोतवाली नगर पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

अब पुलिस ने सभी 11 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों में महेश कुमार मिश्रा निवासी खोजनपुर, प्रत्युष श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कॉलोनी अमानीगंज, नितिन कुमार सिंधी निवासी 858 रीडगंज, दीपक कुमार गौड़ निवासी 8/10/54 नाका मुरावन टोला, बृजेश पांडेय निवासी हौंसिला नगर, शत्रुघ्न प्रजापति 1/8/31 सहादतगंज कुम्हार मंडी, विमल पांडेय निवासी उमरहर थाना कुमारगंज, शरदचंद्र मिश्रा निवासी 99 अंगूरीबाग कोतवाली नगर, सुशील कुमार यादव निवासी तोपपुर और अनिल कुमार चौहान कुम्हार मंडी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की संस्तुति पर सभी 11 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, इनमें से 10 आरोपी जेल में है। एक आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed