{"_id":"5e0791378ebc3e879e199f62","slug":"action-faizabad-news-lko5001367171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन की शिकायत पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन की शिकायत पर छापा
विज्ञापन
शुजागंज। रुदौली के महंगू का पुरवा में शनिवार को अवैध बालू खनन की सूचना पर अधिकारियों ने छापा मार एक ट्रक व जेसीबी बरामद की। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए।
अवैध बालू खनन की सूचना पर शनिवार को खनन निरीक्षक जेपी द्विवेदी के साथ उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। यहां पर बालू माफिया द्वारा मौके पर जेसीबी से खोदाई कर बालू को ट्रक पर लोड किया जा रहा था। पुलिस को देखते ही खनन में शामिल लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से एक ट्रक बालू व जेसीबी बरामद की है।
एसडीएम रुदौली विपिन सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर पर बालू खनन की सूचना मिली थी, वह गोंडा जिले में पड़ता है। वहां पर 33 हजार बिजली सप्लाई के लिए टावर बनने के लिए खोदाई की जा रही थी। इस दौरान हो रही बालू निकासी को कुछ लोगों द्वारा ट्रक पर लोड किया जा रहा था। इसकी सूचना गोंडा जिले की तरबगंज तहसील के अधिकारियों को दे दी गई है। गोंडा जिले के खनन निरीक्षक शिव दयाल सिंह ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।