{"_id":"5f5cf9be8ebc3e57be5532a0","slug":"accident-faizabad-news-lko539832059","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेकर लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेकर लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा
विज्ञापन
रुदौली। थाना पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गनौली के समीप नेशनल हाईवे पर रोड क्रॉस कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी मवई में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सतेंद्र राम (30) निवासी बिहार पटरंगा थाना क्षेत्र के आजम कोल डिपो गनौली में मजदूरी करता था। शुक्रवार देर शाम को वह दवा लेने जा रहा था, तभी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मवई में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उपनिरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।