{"_id":"5f1329ec8ebc3e636c664ca2","slug":"accident-faizabad-news-lko531320430","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। घर से बाइक पर रिश्तेदारी जा रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट स्टेट के सामने प्रयागराज हाईवे पर हुआ बताया गया है।
बताया गया कि चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के नुवावां बैदरा के रहने वाले दूधनाथ (25)पुत्र राम जग और रमन (18) बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ही करौदी गांव में शुक्रवार रात को एक ही बाइक पर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह खजुरहट स्टेट के समीप पहुंचे चौरे बाजार की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर ही दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दुर्घटना करने वाला वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस टीम ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि दूसरे की बाइक मांग कर दोनों लोग रिश्तेदारी जा रहे थे। दूधनाथ की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। और एक पुत्री भी है। परिवार में पुत्री महक और पत्नी आरती है। मृतक दूधनाथ के पांच भाई और तीन बहन हैं। दो बहन की शादी हो गई है। अन्य भाई छोटे हैं।
दूसरा मृतक रमन तीन बहन के बीच में अकेला भाई था। अभी अविवाहित था। जबकि तीनों बहन की शादी भी अभी नहीं हुई है। दोनों मृतकों का परिवार बहुत ही गरीब हैं। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।