{"_id":"5e5e9eb68ebc3ef403731f48","slug":"accident-faizabad-news-lko5118758147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एमएलसी लीलावती कुशवाहा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एमएलसी लीलावती कुशवाहा घायल
विज्ञापन
बड़ागांव। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र के बरईकला के पास हुए हादसे में एमएलसी लीलावती कुशवाहा घायल हो गईं। उनके सिर में चोट आई है।
मंगलवार को लगभग सवा पांच बजे सपा एमएलसी लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही थी। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के बरई खुर्द गांव के पास पीछे से किसी अज्ञात कार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सपा नेत्री को सिर में गंभीर चोटें आईं।
चौकी प्रभारी सतीचौरा राम अवतार व सपा विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि अज्ञात कार का ड्राइवर मौके से भाग गया। सपा एमएलसी को जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भिजवाया गया।