फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   accident

ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा, दो की मौत

Thu, 20 Feb 2020 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident
बीकापुर। प्रयागराज हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार देर रात बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के चौबे का पुरवा नासिरपुर मूसी निवासी मोहम्मद आसिफ (17) पुत्र अनवर अपने चचेरे भाई मोहम्मद तालिब (18) पुत्र मोहम्मद सरवर के साथ बाइक पर तोरोमाफी दराबगंज गांव में एक रिश्तेदारी में निमंत्रण में गया था।
विज्ञापन

वहां से दोनों वापस लौट रहे थे। बीकापुर कस्बे में पेट्रोल पंप के पास बाइक में तेल भराने के लिए दोनों जैसे ही मुड़े सुल्तानपुर की तरफ से फैजाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद तालिब की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पुलिस ने मोहम्मद आसिफ को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से चिकित्सक सतीश चंद्रा ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने आसिफ को भी मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे का शिकार हुआ मोहम्मद आसिफ दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

परिवारीजनों ने बताया गया कि वह बीकापुर में संचालित भारती इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। मंगलवार को द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा भी दी थी। जबकि मोहम्मद तालिब बीकापुर कस्बे में एक सैलून पर काम करता था। मोहम्मद तालिब दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने बताया कि बाइक चला रहा मोहम्मद तालिब हेलमेट लगाए था लेकिन बाइक सेेेे गिरने के बाद ट्रक ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय ने बताया कि ट्रक का पता लगाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed