फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   accident

ट्रक व डीसीएम भिड़े, डीसीएम चालक घायल

Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
accident
मया बाजार में ट्रक व डीसीएम की भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : FAIZABAD
मया बाजार (अयोध्या) आमने-सामने हुई ट्रक व डीसीएम की भिड़ंत में डीसीएम चालक घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डीसीएम में फंसे ड्राइवर को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया में भर्ती कराया। जबकि ट्रक का ड्राइवर दुर्घटना के बाद भागने में सफल रहा। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या-अंबेडकरनगर मार्ग के जरही चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुई।
विज्ञापन

बसखारी से रामपुर मुरादाबाद मेंथा तेल लेकर जा रही डीसीएम को फैजाबाद से अकबरपुर की तरफ आलू लेकर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम का ड्राइवर सीट पर ही फंसा रह गया। वाहन की टक्कर सुनते ही दौड़े लोगों ने किसी तरह गेट को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला तथा सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायल ड्राइवर को सीएचसी मया भेजवाया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष महराजगंज श्रीनिवास पांडे ने बताया कि ड्राइवर की हालत प्राथमिक उपचार के बाद ठीक है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed