{"_id":"60a693b78ebc3e14c73387c0","slug":"a-team-composed-of-four-doctors-in-the-medical-college-for-black-fungus-faizabad-news-lko57885922","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस के लिए मेडिकल कॉलेज में चार डॉक्टरों की बनी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस के लिए मेडिकल कॉलेज में चार डॉक्टरों की बनी टीम
विज्ञापन
अयोध्या। कोविड एल-2 अस्पताल मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में ब्लैक फंगस से निपटने के लिए भी तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं। इसके लिए अलग-अलग विभाग के चार डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। साथ ही अलग से ओटी भी तैयार की जा रही है। हालांकि, अभी तक एक भी केस जिले में सामने नहीं आया है।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार ने बताया कि भविष्य में ब्लैक फंगस के मामले सामने आने पर इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जनरल सर्जन डॉ. एमसी पांडेय, ईएनटी सर्जन डॉ. साकेत गुप्ता, न्यूरो सर्जन डॉ. विमलेश वर्मा व नेत्र सर्जन डॉ. बरनवाल की एक टीम बनाई गई है। साथ ही सभी संसाधनों से युक्त एक ओटी भी तैयार की जा रही है।
मंडलायुक्त व सीएमओ के माध्यम से शीघ्र ही दवाओं की आपूर्ति की जाएगी। वहीं, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला हैं। जिन जिलों में अधिक मामले सामने आए हैं, पहले वहां दवाएं आपूर्ति की जा रही हैं। कहा कि ब्लैक फंगस से निपटने की पूरी तैयारी की जा चुकी है।