फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A new dawn emerged in Ramnagri after centuries of struggle

सदियों संघर्ष के बाद रामनगरी में उदित हुआ नया सवेरा, नगरवासी गदगद

Fri, 07 Aug 2020 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2020 04:04 AM IST
विज्ञापन
A new dawn emerged in Ramnagri after centuries of struggle
सरयू तट पर लोग... - फोटो : अमर उजाला

रामनगरी की फिजा में उल्लास व उत्साह की महक बिखर रही है, सदियों के संघर्ष के बाद आए सुखद परिणाम की अनुभूति से अयोध्यावासी गदगद हैं। पीएम मोदी ने राममंदिर निर्माण की आधारशिला ही नहीं रखी बल्कि अयोध्या के नव निर्माण का भी संकेत दे गए। इसका असर गुरूवार को अयोध्या में प्रत्यक्ष नजर आया।

विज्ञापन


रामनगरी में एक नया सवेरा उदित हुआ, इस सुबह में एक ओर हर्ष, उल्लास, उमंग का मिश्रण तो दूसरी ओर संकल्प की सिद्घि का भी संतोष नजर आ रहा था। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर दो दिनों तक कुछ हद तक बंदिश में जकड़ी अयोध्या का माहौल गुरूवार को खुशनुमा नजर आया, बाजारों में चहल पहल दिखी। हर जगह बस लोग राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी व्यक्त करते नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ उदया चौराहे से लेकर सरयू तट तक सजी-संवरी रामनगरी यह साफ बता रही थी कि रामनगरी ने नई इबारत गढ़ दी है। मुख्य मार्ग पर पीएम मोदी के दौरे को लेकर लगाई गई लोहे की बैरीकेडिंग का हटाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर पहुंचाया जा रहा भूमिपूजन का प्रसाद
पूजन का प्रसाद भव्य मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन का प्रसाद घर-घर वितरित किया जाएगा। प्रसाद ले जाने वाले वाहन को विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में अयोध्या न्यास से प्रसाद का वितरण बूथ स्तर पर हर घर में किया जाएगा।

भक्तों ने तोड़ा लॉकडाउन का रिकॉर्ड

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के अगले ही दिन रामभक्तों की भीड़ अयोध्या में बढ़ने लगी। पूरे दिन रामलला का दर्शन जहां 2000 लोगों ने किए, वहीं हनुमानगढ़ी में भी 3000 से अधिक भक्तों ने शीश नवाया। यह आंकड़े लॉकडाउन के दौरान सर्वाधिक बताए गए हैं। बृहस्पतिवार को दिनभर बाजारों में चहल पहल दिखी तो शाम होते ही सब्जी मंडी से लेकर मुख्य मार्ग पर लोगों की भीड़ नजर आयी। 

हनुमानगढ़ी चौराहा व डाकखाना चौराहा पर जाम रहा। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने बताया कि लॉकडाउन में मंदिर खुलने के बाद से सर्वाधिक भीड़ हुई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दर्शन पूजन कराया गया। वहीं रामलला के दरबार में भी पिछले 2 महीनों में सर्वाधिक भीड़ हुई। यहां प्रसाद चढ़ाने से परहेज रखा गया। 

पहली पाली में जहां करीब 1200, वहीं दूसरी पाली में लगभग 800 भक्तों ने हाजिरी लगाई। रामजन्म भूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि लॉकडाउन लगने के बाद से ही रामलला के दरबार में प्रतिदिन मात्र सौ से डेढ़ सौ श्रद्धालु ही दर्शन पूजन करते थे। यह राममंदिर शुरू होने का उल्लास ही था। जो कोरोना के बावजूद भक्तों को रामलला के दरबार तक खींच लाया। उन्होंने बताया कि बुधवार को भूमिपूजन के बाद दूसरी पाली में करीब  500 भक्तों ने रामलल के दर्शन किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed