फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A morning walk among the children out of patriotic tune

देशभक्ति की धुन के बीच बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

Wed, 27 Jan 2016 11:36 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
A morning walk among the children out of patriotic tune
शहर से गांव तक मंगलवार को गणतंत्र दिवस का जश्न हर जगह मनाया गया। बच्चों ने प्रभातफोरी निकाली, तो दोपहर बाद तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में झंडा फहराया गया।
विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि में कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल ने झंडारोहण किया। एनसीसी के कैडेट के परेड का निरीक्षण किया और कुलपति ने सलामी ली। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि कुमारगंज में 67वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने प्रशासनिक भवन पर ध्वाजारोहण किया। इस अवसर पर निदेशक प्रसार डा. एसपी सिंह, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन डा. हरनाम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


63 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने यूनिट मुख्यालय नवीन सब्जी मंडी में हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया। कार्यक्रम में कमांडेंट सुभाष चंद्र शर्मा ने सलामी ली।

साकेत महाविद्यालय के नरेंद्र देव प्रेक्षागृह में सुरों से सजी शाम में अरविंद मिश्र ने सहयोगियों के साथ मनोहारी कलात्मक प्रस्तुति कर लोगों की वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र, प्राचार्य प्रदीप खरे उपस्थित रहे।

फार्ब्स इंटरमीडिएट कॉलेज में संयुक्त शिक्षा निदेशक कमला सिंह चौहान ने झंडारोहण किया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह, डॉ. तारिक सईद मौजूद रहे। परिक्रमा रोड स्थित कनक किड्स, उदया पब्लिक स्कूल, फैजाबाद पब्लिक स्कूल, केटी पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर रामनगर, स्कालर एकेडमी, अवध इंटरनेशनल स्कूल, देवा इंटर कॉलेज, बचपन प्ले स्कूल, एचसीजे एकेडमी और टाइनी टाट्स में ध्वजारोहण हुआ।

अखिल भारतीय नेहरू ब्रिगेड ने अयोध्या में, यश निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने दर्शननगर, न्यू फैजाबाद गुड्स कैरियर्स ओनर्स एसोसिएशन ने अंगूरीबाग में तथा भारतीय विकलांग कल्याण समिति ने चौक में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। 

मसौधा ब्लॉक के पहाड़गंज शिवनगर स्थित बाल विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य मदन मोहन त्रिपाठी, पूराबाजार के कोरखाना स्थित जेके विद्या मंदिर में प्रबंधक एमएम तिवारी, सरस्वती शिशु मंदिर रामनगर में प्रधानाचार्य बृजेश सिंह द्वारा झंडा फहराया।


बच्चों संग प्रभातफेरी निकाली। पूराबाजार के राजकरन सिंह महिला महावि. कुम्हिया में संरक्षक अंबिका सिंह ने झंडा फहराया। प्रबंधक शैलेंद्र सिंह, प्राचार्य एके चौबे, प्रवक्ताओं प्रीति सिंह, भारती पांडेय, निवेदिता आदि ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर विचार रखे। अमानीगंज में भी कार्यक्रम हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed