फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   डॉक्टर पर छेड़छाड़ का केस

डॉक्टर पर छेड़छाड़ का केस

Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। पूरा बाजार सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक ने सोमवार को महराजगंज थाने में साथी डॉक्टर बागेश कुमार मिश्र पर अशोभनीय व्यवहार व छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ये कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर हुई है। वहीं, डॉ. बागेश ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। पूरा बाजार सीएचसी में तैनात एक महिला चिकित्सक ने पांच सितंबर को अधीक्षक डॉ. एके सिंह से मामले की मौखिक शिकायत की थी। बाद में महिला डॉक्टर ने छह सितंबर को सीएमओ कार्यालय में डॉ. बागेश कुमार मिश्र के खिलाफ लिखित शिकायत की। इस पर तत्कालीन प्रभारी सीएमओ डॉ. आरके देव ने एसीएमओ डॉ. छैल विहारी द्विवेदी को मामले की जांच सौंपी थी। मगर एक माह से अधिक समय बीतने पर भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर महिला चिकित्सक ने एसएसपी केबी सिंह को प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। महिला चिकित्सक का आरोप है कि डॉ. बागेश उनके साथ अशोभनीय व्यवहार करते हैं। देर रात फोन करके अमर्यादित बातें करते हैं। महराजगंज थानाध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि मामले में महिला डॉक्टर की तहरीर पर आरोपी डॉ. बागीश मिश्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed