{"_id":"126-77600","slug":"Faizabad-77600-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई श्रमिकों ने ठप की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई श्रमिकों ने ठप की निकासी
Faizabad
Updated Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। भारतीय खाद्य निगम के नाराज श्रमिकों ने गुरुवार को एफसीआई हैंडलिंग वर्कर्स यूनियन के बैनर तले धरना दे प्रदर्शन किया। श्रमिक अपने पांच साथी को अकारण निकालने और विभिन्न मांगें न पूरी होने की वजह से आक्रोशित थे। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर श्रमिकों का गुस्सा शांत हुआ और वह चेतावनी के साथ काम पर लौटे। इस दौरान गोदाम का कार्य बाधित रहा। अनाज की लोडिंग-अनलोडिंग नहीं हुई।
दो दिन पूर्व एफसीआई के एरिया मैनेजर ने बिना कारण निगम के पांच श्रमिक अनिल प्रसाद, हृदयराम, प्रसिद्ध, राम प्रवेश प्रसाद व यदुनंदन की गेट इंट्री प्रतिबंधित कर दी। इस बाबत गद्दोपुर गोदाम में आदेश पहुंचने पर श्रमिकों में हड़कंप मच गया। श्रमिक यूनियन ने बुधवार को अधिकारियों को पत्र देकर श्रमिकों को वापस लेने की मांग की, लेकिन इस संबंध में कुछ नहीं हुआ। गुुरुवार सुबह जब श्रमिकों को इसकी खबर लगी, तो बड़ी संख्या में एकत्रित श्रमिकों ने साढ़े दस बजे से ही गोदाम का मुख्य गेट जाम कर धरना शुरू कर दिया और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना से निगम अफसरों के हाथपांव फूल गए। किसी तरह श्रमिकों की मान-मनौव्वल होने लगी, पर वह अपने सभी साथियों को वापस लेने की मांग पर अडिग थे। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद किसी तरह मजदूर माने और अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त किया। हालांकि श्रमिकों ने अल्टीमेटम दे अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है। श्रमिक नेता अनिल पांडेय ने बताया कि इसके साथ उनकी कई मांगों पर भी गौर नहीं हो रहा, जिनमें थ्री-मेट सिस्टम को समाप्त किया जाना, मेडिकल सुविधा को लागू करना, ईपीएफ का क्लीयरेंस किया जाना और एएसओआर को रिवाइज किया जाना इत्यादि शामिल हैं। प्रदर्शन में सुनीता यादव, सत्येंद्र प्रताप, अरुण प्रसाद सिंह, शैलेंद्र कुमार, अनूप, रामअनुज, अजय समेत बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल रहे।