{"_id":"126-71076","slug":"Faizabad-71076-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"`35 लाख हजम कर गए दो पूर्व ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
`35 लाख हजम कर गए दो पूर्व ग्राम प्रधान
Faizabad
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। हैंरिंग्टनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत डीह पूरे बीरबल के दो पूर्व प्रधानों पर 35 लाख 30 हजार 688 रुपये के दुरुपयोग का आरोप है। इसका खुलासा ऑडिट में हुआ था इस पर डीएम ने दोनों पूर्व प्रधानों से अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया था। पांच बार अनुस्मारकों के भेजे जाने के बाद भी दोनों ने अपना पत्र प्रस्तुत नहीं किया। अब अंतिम नोटिस जारी किया जा रहा है। डीएम वीके द्विवेदी के मुताबिक डीह पूरे बीरबल में वित्तीय वर्ष 2005-06 से 2010-11 के विशेष अंकेक्षण टिप्पणी में 35 लाख 30 हजार 688 रुपये अधिभार एवं दुरुपयोग का मामला पकड़ा गया। दोनों पूर्व प्रधान नकछेद और लक्षना को नोटिस जारी करके अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि अब अंतिम बार स्मरण पत्र जारी किया जा रहा है। यदि दोनों पूर्व प्रधानों ने अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया तो पंचायत राज विभाग के नियमों के तहत धनराशि की वसूली भूराजस्व की तरह किए जाने की बाबत पूछा गया है। दोनों से एक माह के भीतर पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन