फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रौनक झमाझम पर बिक्री हुई कम

रौनक झमाझम पर बिक्री हुई कम

Sat, 02 Nov 2013 05:40 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sat, 02 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। धनतेरस पर महंगाई की मार से बाजार बेजार रहा। पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार 50 फीसदी डाउन रहा। कारोबारी घाटे का रोना रोता दिखा। चौक में वह पिछले साल की तरह भीड़ भी नहीं दिखी। सिर्फ पूजा सामग्री, बर्तन व सजावट सामग्री को लेकर उत्साह रहा। जाम से बचने के लिए प्रशासन की ओर से चौक इलाके में फोर व्हीलरों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। लेकिन फतेहगंज में नो इंट्री तोड़ घुसे ट्रकों से दोपहर में जाम लग गया, किसी तरह पुलिस अधिकारियों को चौक मार्ग बंद करके काबू करना पड़ा। बाजार में परंपरा का निर्वाह करने के लिए खरीदार जुटे जरूर, लेकिन महंगाई की मार के चलते औपचारिकता निभाने तक ही सीमित रहे। पिछले वर्ष 500 गाड़ियां बेचने वाली चंद्रा हीरो एजेंसी इस बार भी दूसरों से अव्वल तो रही, लेकिन महज 300 ही वाहन बिके। सोने के प्रसिद्ध कारोबारी बृजकिशोर और ओमप्रकाश अग्रवाल सरीखे शो रूमों का भी हाल अच्छा नहीं रहा। मार्केट 50 फीसदी डाउन रही। महंगे आभूषणों का दाम पूछने के बाद खरीदार पीछे हट जा रहे थे। कइयों ने सोने-चांदी के सिक्के तथा चांदी के लक्ष्मी-गणेश आदि खरीदकर औपचारिकता पूरी की। किसानों की पसंद महेंद्रा ट्रैक्टर बेचने वाले लाख प्रयास के बाद भी 20 प्लस की प्रतीक्षा में बैठे रहे। दूसरे ट्रैक्टरों की बिक्री दहाई में भी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed