{"_id":"126-69062","slug":"Faizabad-69062-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुड़ी बिजली, रोशन हुआ अनुसंधान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुड़ी बिजली, रोशन हुआ अनुसंधान केंद्र
Faizabad
Updated Sat, 02 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौधा (फैजाबाद)। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद पांच लाख रुपये के बकाए के चलते चार दिन से कटी नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के फसल अनुसंधान केंद्र मसौधा की बिजली शुक्रवार को जुड़ गई। बिजली कटने से अनुसंधान केंद्र के रिसर्च सेंटर समेत सभी प्लांटों पर काम ठप हो गया था। इसके साथ ही कॉलोनियों में भी अंधेरा और जलापूर्ति ठप होने से हायतौबा मची थी।
बिजली के अभाव में कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के अधीनस्थ फसल अनुसंधान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, बीज विधायन संयंत्र समेत अन्य केंद्रों के कार्य सोमवार से ही ठप हो गए थे। बिजली कनेक्शन कटने से केंद्र के रिसर्च कार्यों के साथ सभी प्लांटों पर कार्य पूरी तरह ठप हो गए। केंद्र के फार्म सुपरिटेंडेंट चंद्रभान पांडेय ने पावर कार्पोरेशन से बकाए में बिजली कनेक्शन काटने की बैात कही थी। शुक्रवार को खबर प्रकाशित होने के बाद हलचल मची। अनुसंधान केंद्र सहित अन्य स्थानों की बिजली जोड़ दी गई। फार्म सुपरिटेंडेंट ने बताया कि बकाए की कुछ रकम जमा कराने और कारपोरेशन की खामियों को बताने के बाद बिजली जोड़ दी गई। अब दो दिन के भीतर कार्य पटरी पर आ जाएंगे।